इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक की कुर्सी खाली, नोटिस हुई जारी
इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक की कुर्सी खाली, नोटिस हुई जारी
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज :30 अप्रैल 2025
रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की कुर्सी 29 अप्रैल की रात दस बजे खाली मिली। अस्पताल पर साफ सफाई की व्यवस्था भी बदहाल देखने को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने रतनपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ ने बताया कि सूत्रों से पता चला है कि उक्त समय पर एक तो चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली,दूसरे चिकित्सक की कुर्सी पर फार्मासिस्ट बैठे थे। इमरजेंसी दवाओं का रखरखाव भी ठीक नहीं था।सीएमओ ने अधीक्षक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिससे सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा सके।

Comments
Post a Comment