सिसवा /महाराजगंज .. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा मे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन


 सिसवा /महाराजगंज .. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा मे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज जनपद के सिसवा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा मे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन l इस आरोग्य मेले में 10 पुरुष एवं 15 महिलाएं उपस्थित रहे l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला के चिकित्साधिकारी डॉ वैभव चौधरी ने लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी एवं लू के लक्षण सर दर्द, मांसपेशी में ऐठन, उल्टी दस्त अल्प मात्रा में पेशाब होना मानसिक तनाव कमजोरी चक्कर आना इस  बचाव में धूप में न निकले विशेष कर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक भरपूर मात्रा में पानी ओआरएस का घोल शरबत ,नींबू पानी, छाछ, ताजा भोजन हरी साग सब्जी का सेवन करें, अधिक वसा एवं प्रोटीन युक्त भोजन न करें l बाहर निकले तो गमछा, छाता ,टोपी, चश्मा, लगाकर बाहर निकले बच्चों एवं वृद्ध पर विशेष कर ध्यान रखें l 


प्राथमिक उपचार:

1, व्यक्ति को तुरंत पंखे के नीचे तथा छायादार ठंडा स्थान पर ले जाएं l

2, कपड़े को ढीला रखें l

3, शरीर को गीले कपड़े से स्पंज करें l

4, शरीर के तापमान को बार-बार जांच करें यदि कुछ समय में सामान्य न हो तो तुरंत चिकित्सा केंद्र पर ले जाएं l

इस अवसर पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला के  चिकित्साधिकारी डॉक्टर वैभव चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा फार्मासिस्ट गंगाराम साहनी व एनम श्रीमती पूजा उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत