डिप्टीडिप्टी सीएमओ ने टीकाकरण सत्र स्थल मुड़िला खास का किया निरीक्षण
डिप्टीडिप्टी सीएमओ ने टीकाकरण सत्र स्थल मुड़िला खास का किया निरीक्षण
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज :26 अप्रैल 2025
डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह ने शनिवार को मुड़िला खास में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम संजुला भारती को निर्देशित किया सभी गर्भवती का समय समय पर फाॅलोअफ और जांच सुनिश्चित करें।डिप्टी सीएमओ श्री सिंह जब 11.30 बजे उक्त टीकाकरण सत्र स्थल पर पहुंचे तो एएनएम संजुला भारती टीकाकरण करती हुई मिली। निरीक्षण की अवधि तक सात बच्चों और तीन गर्भवती का टीकाकरण हो चुका था ।मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदु यादव व संगीता मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में एक बच्चा कुपोषित है जिसका फाॅलोअफ किया जा रहा है। उन्होंने आशा कार्यकर्ता पुतुन को निर्देशित किया कि जब वह गांव में निकले तो जो भी मरीज बुखार से पीड़ित मिले उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पर जाने के लिए प्रेरित करें। दस्तक अभियान के दौरान जेई/ एईएस, डेंगू, मलेरिया आदि संचारी रोगों के बारे में जागरूक करें। इन संचारी रोगों से बचाव का तरीका भी बताएं। टीबी, फाइलेरिया, मलेरिया,कालाजार, चिकनगुनिया आदि लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कराएं। सीएमओ ने टीकाकरण सत्र स्थल मुड़िला खास का किया निरीक्षण
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज :26 अप्रैल 2025
डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह ने शनिवार को मुड़िला खास में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम संजुला भारती को निर्देशित किया सभी गर्भवती का समय समय पर फाॅलोअफ और जांच सुनिश्चित करें।डिप्टी सीएमओ श्री सिंह जब 11.30 बजे उक्त टीकाकरण सत्र स्थल पर पहुंचे तो एएनएम संजुला भारती टीकाकरण करती हुई मिली। निरीक्षण की अवधि तक सात बच्चों और तीन गर्भवती का टीकाकरण हो चुका था ।मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदु यादव व संगीता मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में एक बच्चा कुपोषित है जिसका फाॅलोअफ किया जा रहा है। उन्होंने आशा कार्यकर्ता पुतुन को निर्देशित किया कि जब वह गांव में निकले तो जो भी मरीज बुखार से पीड़ित मिले उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पर जाने के लिए प्रेरित करें। दस्तक अभियान के दौरान जेई/ एईएस, डेंगू, मलेरिया आदि संचारी रोगों के बारे में जागरूक करें। इन संचारी रोगों से बचाव का तरीका भी बताएं। टीबी, फाइलेरिया, मलेरिया,कालाजार, चिकनगुनिया आदि लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कराएं।

Comments
Post a Comment