सिंदुरिया /महाराजगंज.. विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, जांच में जूटी पुलिस
सिंदुरिया /महाराजगंज.. विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, जांच में जूटी पुलिस
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेगवा टोला अरनहवा के मायके में आई एक विवाहिता फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया साथ ही सदर तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण कर सैंपल को जांच हेतु अपने साथ ले गई वहीं पुलिस ने शव का पंचायतनामा करके चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज भेज दिया है l आपको बता दें कि दयानंद (राजू) ने अपनी पुत्री संजना की शादी विगत 10 मइ 2024 को श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के नेबुइया निवासी चंदन से सभी रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं रहते थे करीब एक महीने पूर्व वह अपने मायके पतरेंगवा टोला अरनहवा मे आई हुई थी l चार दिन पहले मायके में ही रिश्तेदार के वहां लड़का शादी में आया हुआ था l और दो दिन पहले गुजरात कमाने चला गया इधर संजना ने मंगलवार की रात को कमरे में फंदा लगाकर झूल गई l मृतिका संजना के चार भाई बहन थे जिसमें तीन बहन और एक भाई बहनों में से बड़ी थी l

Comments
Post a Comment