महाराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता: 25000 का इनामी अपराधी चार्ली गिरफ्तार,


 महाराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता: 25000 का इनामी अपराधी चार्ली गिरफ्तार,


रिपोर्ट: संजय कुमार


महाराजगंज: जनपद की पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है नेपाल और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में 7 वर्षों से सक्रिय ₹25000 के इनामी अपराधी कन्हैया उर्फ चार्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l

सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बरगदवा क्षेत्र के महाव नाला बगीचा से की गई इस गिरफ्तारी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का संकेत दिया है चार्ली के खिलाफ ठुठीबारी और निचलौल थानों में हत्या का प्रयास धोखाधड़ी चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं नेपाल के नवल परासी जिले का निवासी चार्ली लंबे समय से महाराजगंज पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था पुलिस के अनुसार चार्ली का नेटवर्क भारत और नेपाल दोनों देशों में फैला हुआ था और वह कई संगठित गिरोहो के साथ मिलकर अपराधों को अंजाम देता था इस विशेष ऑपरेशन को एसपी सुरेंद्र मीणा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है एएसपी आतिश कुमार सिंह और सीईओ नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में गठित टीम ने ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई बरगदवा और ठुठीबारी थानों के तेजतर्रार पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे और चार्ली को दबोचने में निर्णायक भूमिका निभाई पुलिस अब चार्ली से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है जिससे आने वाले समय में और भी गिरफ्तारियां संभव है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत