नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए 2194 गर्भवतियों को ई-रूपी वाउचर निर्गत
नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए 2194 गर्भवतियों को ई-रूपी वाउचर निर्गत
रिपोर्ट :संजय कुमार
पीएमएसएमए दिवस पर पंजीकृत की गई 2652 गर्भवती
महराजगंज :30 अप्रैल 2025
मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा सुरक्षित प्रसव के लिए विभाग ने गर्भवतियों की जांच और देखभाल के लिए कई महत्वपूर्ण योजना संचालित कर रहा है। इसके लिए महीने में चार दिन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ अभियान दिवस संचालित किया जाता है। इस दिन गर्भवती महिलाओं की कई तरह की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती है। गर्भवती के पेट में पल रहे शिशु की स्थिति जानने के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी है। अप्रैल माह में अल्ट्रासाउंड के लिए 2194 ई-रूपी वाउचर निर्गत किया गया है।उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने अपने क्षेत्र की शत प्रतिशत गर्भवती की एएनसी चेकअप कराने पर फोकस बढ़ाएं। फ्रंट लाइन वर्कर्स को निर्देशित करें कि सभी गर्भवती को पीएमएसएमए दिवस पर साथ लाएं तथा एएनसी चेक अप कराने में सहयोग करें । सहूलियत के लिए हर माह ( पहली, नौ,सोलह और 24 तारीख) चार दिन पीएमएसएमए दिवस मनाया जाता है ।
386 गर्भवती मिली उच्च जोखिम -30 रेफर
सीएमओ ने बताया कि अप्रैल माह में 386 उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती चिन्हित की गयी है। इन सभी एचआरपी गर्भवती को समय समय पर आवश्यक जांच और सलाह की सुविधा प्रदान की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर आयरन सुक्रोज भी चढ़वाएं जाते हैं। सभी गर्भवती को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाता है। इतना ही नहीं 30 एचआरपी गर्भवती को उच्च फैसिलिटी वाले अस्पताल को संदर्भित किया गया है ।
पीएमएसएमए दिवस की फैक्ट फाइल
कुल पंजीकृत गर्भवती -2652
-कुल गर्भवती की खून की जांच-2590
-कुल गर्भवती जिन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया गया -2194
-कुल उच्च जोखिम वाली गर्भवती -386
-उच्च रक्तचाप से पीड़ित गर्भवती -07
-मधूमेह से पीड़ित गर्भवती -11
-कुल गर्भवती चिन्हे दी गयी आयरन की गोली-2308
-कुल गर्भवती जिन्हें दी गयी कैल्शियम की गोली-2285
---
( नोट उपरोक्त सभी आकड़े अप्रैल 2025 के हैं )

Comments
Post a Comment