भारत सरकार कें वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से रेलवे में1962 से अपनी जीविका चला रहे दुकानदारों ने पुनः स्थापित करने को किया मांग !


 भारत सरकार कें वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से रेलवे में1962 से अपनी जीविका चला रहे दुकानदारों ने पुनः स्थापित  करने को किया मांग !


रिपोर्ट :संजय कुमार


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आनंद नगर रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार चल रहा है। प्रवेश द्वार का भी विस्तार किया  जाना था। जिससे प्रवेश द्वार के पास ही 1962 से 18 दुकानें बनी हुईं थीं । रेलवे ने इन सभी दुकानों के पट्टे को 28 जून 2024 को निरस्त कर दिया !! 

रेलवे प्रशासन कें दबाव कें कारण सभी दुकानदारों ने अपनी वैध दुकानें खुद हटा लिया  !

इसी समस्यां को लेकर सभी दुकानदारों ने स्थानीय संसद भारत कें वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंप कर मांग किये थे और चुनाव जीतने कें बाद वित्त राज्य मंत्री ने आनंद नगर में प्रथम आगमन पर अंबेडकर तिराहे पर अपने संबोधन में आश्वासन भी दिया परंतु एक साल बीत गये कोई आशा की किरण नही दिखा तो फिर एक बार शिवम जायसवाल ने मंत्री जी से मिलकर मांग किया

और बताया की जिससे बेरोजगारी और भुखमरी जैसी समस्या सभी दुकानदारों कें सामने आ गयी है । उक्त सभी दुकानदार पिछले लगभग 75 वर्षों से इसी दुकान से अपनी जीविका चला रहे हैं. इन सभी के समस्या के प्रति सहानुभूतिपूर्वक पहल की जानी चाहिए. इससे पहले भी पिछली सरकारों में रेलवे विभाग ने सौंदर्यीकरण के नाम पर कई दुकानों को तोड़ा था, परंतु खाली पड़े जमीनों पर दुकान आवंटित किया ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत