महराजगंज :कोल्हूई 12 वीं में फेल होने से युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज :कोल्हूई 12 वीं में फेल होने से युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम


रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों ने जहां एक ओर कई छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान ला दिया, वहीं कुछ परिवारों के लिए यह दिन कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ गया। महराजगंज जिले के कोल्हूई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गो निवासी 22 वर्षीय संजय वरुण ने परीक्षा में असफल होने के चलते मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।संजय वरुण 12वीं की परीक्षा देने के बाद पारिवारिक स्थित कमजोर होने का कारण मुंबई के पनवेल में रोजी-रोटी के चक्कर में कुछ काम सीखने चला गया था। शुक्रवार को रिजल्ट आया तो संजय वरुण फेल हो गया जिसके बाद उसने मुंबई में ही अपने रूम में फंदा लगा लिया।

रिजल्ट देखकर हुआ निराश

जानकारी के अनुसार, कोल्हूई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गो निवासी संजय वरुण पुत्र बरसाती इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुआ था। वह पढ़ाई पूरी करने के साथ ही परिवार की आर्थिक मदद के लिए कुछ समय पहले मुंबई चला गया था। मुंबई में रहकर वो मजदूरी कर अपने परिवार की रोजी-रोटी का सहारा बना हुआ था। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम आने पर जब उसे पता चला कि वह फेल हो गया है, तो वह मानसिक रूप से टूट गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि संजय बोर्ड परिणाम को लेकर काफी उम्मीदें लगाए हुए था। लेकिन जब उसे पता चला कि वह परीक्षा में फेल हो गया है, तो परिणाम के कुछ ही समय बाद मुंबई में उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना की सूचना जब परिजनों को मिली, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत