सिद्धार्थ नगर: फर्जी आईपीएस बनकर की लाखों की ठगी, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


 सिद्धार्थ नगर: फर्जी आईपीएस बनकर की लाखों की ठगी, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


रिपोर्ट :संजय कुमार


सिद्धार्थ नगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख से अधिक की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है l आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पीड़ित परिवार से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 8,25 लाख रुपए की ठगी कर ली l सर्च न्यूज़ के अनुसार इस मामले में पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है l


जाने क्या है पूरा मामला?

दरअसल डुमरियागंज क्षेत्र के मेहंदी हरदो गांव निवासी मोनू सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंप गए एक शिकायती पत्र में बताया गया कि यह मामला वर्ष 2022 से चला आ रहा है मोनू सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को उनके मौसा खड़क बहादुर सिंह का देहांत हो गया था उसी रात ग्राम हरीनामपुर पोस्ट बृजमनगंज जनपद महाराजगंज स्थित उनके घर पर एक व्यक्ति सुजय सिंह बघेल आया जिसे उनकी मौसी सुशील सिंह ने भैया कहकर परिचित कराया उन्होंने बताया कि वह पुलिस कप्तान हैं और उनकी ट्रेनिंग उत्तराखंड देहरादून में चल रही है l


मदद करने के नाम पर दिलाया भरोसा:

इसके बाद सुजय सिंह बघेल और उसका सहयोगी जय सिंह कई बार उनके घर आए परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने मदद करने का भरोसा दिलाया और कहा कि वे सरकारी नौकरी और आवास की व्यवस्था करवा सकते हैं इसी झांसे में आकर पीड़ित परिवार ने सुजय सिंह और उसके साथियों के बैंक खातों में कुल  8,25,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए l


2 साल बाद भी नहीं मिली नौकरी:

मोनू सिंह ने बताया कि पैसे लिए जाने के बाद 2 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन न तो कोई नौकरी मिली और ना ही पैसे वापस किए गए जब पीड़ित पक्ष ने पैसे वापस मांगने और जानकारी लेने के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें धमकाया गया और भगा दिया गया इसके बाद परिवार को शक हुआ कि आरोपी फर्जी अधिकारी है और ठगी का धंधा करता है l


पुलिस ने दर्ज किया मामला:

वहीं पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर डुमरियागंज थाना पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सुजय सिंह बघेल समेत कुल 10 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत