नगर विकास मंत्री एo केo शर्मा ने सिसवा में विकास के कई परियोजनाओं को दी मंजूरी


 नगर विकास मंत्री एo केo शर्मा ने सिसवा में विकास के कई परियोजनाओं को दी मंजूरी


रिपोर्ट संजय कुमार

सिसवा बाजार/ महाराजगंज.. नगर पालिका सिसवा में विकास की लहर दौड़ रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बड़ी तेजी से विकास हो रहा है नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सिसवा नगर पालिका में विकास के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिसवा के बुनियादी ढांचे और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है l यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने देते हुए बताया कि लखनऊ में नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री समस्त नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत के मुखिया एo के शर्मा से, साथ मुलाकात में सिसवा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है l

1.. जल निकासी शिवरेज तीन करोड़ 91 लाख

2.. मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 21 लाख

3.. पेयजल योजना के अंतर्गत एक करोड़ 8 लाख 87 हजार

4.. वंदन योजना के अंतर्गत मां वैष्णो देवी वार्ड नंबर 13 देवी नगर दिबियापुर को एक करोड़ 66 लाख

5.. तालाब व पोखरा के सुंदरीकरण के लिए 53 लाख 7 हजार

6.. पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत एक करोड़

इस स्वीकृत प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व माननीय नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री जी को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल व प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के तरफ से धन्यवाद व दिल से आभार प्रकट किया l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत