नवरात्रि में मंदिरों के आसपास नहीं खुलेंगे मीट शॉप, CM योगी ने दिए निर्देश
नवरात्रि में मंदिरों के आसपास नहीं खुलेंगे मीट शॉप, CM योगी ने दिए निर्देश
रिपोर्ट संजय कुमार
यूपी में पूरे नवरात्रों में मंदिरों के 500 मीटर की परिधि में कोई मांस मछली आदि की दुकान नहीं खुलेंगे इस परिधि के बाहर भी लाइसेंस के शर्तों के अधीन ही संचालित होगी और खुले में मांस की बिक्री नहीं होगी रामनवमी को सभी दुकान बंद रहेगी l
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी और रामनवमी के त्यौहार के लिए सभी जनपदों में 24 घंटे का श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल दोपहर से प्रारंभ अखंड मानस पाठ की पूर्णाहुति 6 अप्रैल को श्री रामनवमी के दिन दोपहर 12:00 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के सूर्य तिलक के साथ होना चाहिए मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जनपदों में देवालयों और मंदिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारंभ कर दी गई हैं l
सीएम योगी ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बसंतिक नवरात्र और श्रीरामनवमी से संबंधित तैयारीयों की समीक्षा की, मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंदिर बलरामपुर शाकुंभरी देवी मंदिर सहारनपुर विंध्यवासिनी देवी धाम मिर्जापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा सूर्य तिलक का दर्शन करने अयोध्या में पूरे देश से लोगों के आगमन की संभावना है ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने चाहिए कतार बद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने से समस्या ना हो इसके लिए जूट मेटिंग कराई जाए, सभी देवालय्यों में पेयजल के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए, छाजन की व्यवस्था कराई जाए,
सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि चैत्र नवरात्र के दिनों में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्वाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए, उन्होंने यह भी कहा है कि मंदिरों के आसपास अंडा, मांस आदि की दुकाने नहीं होनी चाहिए साथ ही यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि कहीं भी अवैध स्लॉटरिंग ना हो l

Comments
Post a Comment