महाराजगंज.. आबादी के बीच कूड़ेदान बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीएम को सौपा ज्ञापन
महाराजगंज.. आबादी के बीच कूड़ेदान बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीएम को सौपा ज्ञापन
रिपोर्ट संजय कुमार
महाराजगंज जनपद के स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बगही टोला अगया में आबादी के बीच बनाए जा रहे कूड़ेदान डंपिंग का ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया है इसके साथ ही उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर डंपिंग यार्ड निर्माण को रोकने की मांग की है l ग्रामीण जयश्री, रमाकांत ,धर्मेंद्र निषाद, सुगन, सहदेव ,फूल बदन, बवंडल, पलटू निषाद, राजमती, रामकृपाल, इस्रावती ,टेकइ, अंगद व सीता आदि ने गांव में प्रदर्शन करते हुए बताया कि उनके गांव में मुख्य सड़क के किनारे खाद गड्ढा भूमि है जो गांव तथा घनी आबादी में स्थित है चुनावी रंजिश में परेशान करने की नीयत से ग्राम प्रधान द्वारा जबरिया कूड़ेदान डंपिंग का निर्माण किया जा रहा है l अगर कूड़ेदान डंपिंग बन जाता है तो उससे उठने वाले दुर्गंध और संक्रमण से संक्रामक रोग फैल सकता है जिससे जन हानी की प्रबल संभावना है ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आबादी के बीच कूड़ेदान डंपिंग बनाने से रोकने की शिकायत के बाद भी प्रधान द्वारा जबरिया निर्माण किया जा रहा है जिसे रोका जाना चाहिए ग्रामीणों ने इस मामले में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर निर्माण कार्य रोकने की मांग की है l
क्या कहते हैं उप जिलाधिकारी
इस संबंध में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है मामले में संबंधित लेखपाल को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं l


Comments
Post a Comment