पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना फरेंदा व क्षेत्राधिकारी कार्यालय फरेंदा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
♦️ पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना फरेंदा व क्षेत्राधिकारी कार्यालय फरेंदा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
रिपोर्ट संजय कुमार
♦️ आगामी चैत्र रामनवमी और ईद उल फितर के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के बदमाशों, एचएस की प्रॉपर चैकिंग कर शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश । क्षेत्राधिकारी कार्यालय फरेंदा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश, मौके पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा, थानाध्यक फरेंदा व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।आगामी चैत्र रामनवमी व ईद उल फितर के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 29.03.2025 को थाना फरेंदा व क्षेत्राधिकारी फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । थाना निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय,बैरक,सीसीटीएनएस,सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया । थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया ।तत्पश्चात महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय फरेंदा का निरीक्षण करते हुए समस्त कर्मचारीगण को राजकीय कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा , थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशांत कुमार पाठक व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment