महाराजगंज.. फ्लू टीकाकरण में धीमी प्रगति पर सीएमओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी
महाराजगंज.. फ्लू टीकाकरण में धीमी प्रगति पर सीएमओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी
रिपोर्ट संजय कुमार
महाराजगंज.. जिले में 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए फ्लू टीकाकरण अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है,l 24 फरवरी 2025 से 30 मार्च 2025 तक चल रहे इस अभियान में अब तक बेहद कम लोग टीकाकरण करा सके हैं जीससे स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं l
टीकाकरण में पिछड़े जिले के ब्लॉक
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले के सातों ब्लॉकों में किसी ने भी संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया ब्लॉकवार टीकाकरण की स्थिति इस प्रकार रही :
पनियरा 36,9% सिसवा 36.5% निचलौल 42.5% फरेंदा 43,1% लक्ष्मीपुर 43,1% बृजमनगंज 44% (सबसे अधिक)
इन आंकड़ों से साफ है कि किसी भी ब्लॉक में 50% से अधिक टीकाकरण नहीं हो पाया जिससे अभियान का मुख्य लक्ष्य खतरे में पड़ गया है l
सीएमओ का अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही
सीएमओ ने इस् लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई है उन्होंने निर्देश दिया है कि 30 मार्च 2025 तक टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासन्नात्मक कार्रवाई होगी उन्होंने ब्लॉक अधिकारियों को लोगों को घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करने और अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं l
स्वास्थ्य विभाग की सख्त निगरानी
अब स्वास्थ्य विभाग इस अभियान की गहन निगरानी करेगा सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि अगर अभियान में तेजी नहीं लाई गई तो उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग समय रहते इस अभियान को सफल बना पाता है या नहीं l

Comments
Post a Comment