महाराजगंज दौड़े पर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आंगनवाड़ी वर्कर्स को सौपी नियुक्ति पत्र, जानिए पूरे कार्यक्रम
महाराजगंज दौड़े पर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आंगनवाड़ी वर्कर्स को सौपी नियुक्ति पत्र, जानिए पूरे कार्यक्रम
रिपोर्ट संजय कुमार
महाराजगंज महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को जनपद के दौरे पर हैं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सीधे जिलाधिकारी कैंपस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची जहां उन्होंने जिले में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता को सीधी सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवश्यक संसाधन वितरित किएl सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रो को किट देने के साथ-साथ नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंप गए l उन्होंने कहा कि इससे बाल विकास सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आम जनता को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा l इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री योजना, ओडीओपी किट, कृषि विभाग से संबंधित यंत्र और बीज भी राज्यपाल द्वारा वितरित किए गए जिससे स्वास्थ्य स्वरोजगार और कृषि क्षेत्र में लाभार्थियों को सहायता मिलेगी l


Comments
Post a Comment