सिसवा बाजार /महाराजगंज.. मलवरी कान्वेंट के छात्र ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में फिर से मारी बाजी,


 सिसवा बाजार /महाराजगंज.. मलवरी कान्वेंट के छात्र ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में फिर से मारी बाजी,


रिपोर्ट संजय कुमार

सिसवा बाजार.. मलवेरी विद्यालय के पांचवी का छात्र शशांक सुल्तानिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2025 - 26 में सफल होकर सिसवा के उच्च विद्यालयों में विद्यालय का नाम दर्ज कराया ।विद्यालय लगातार अच्छी शिक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहा है जिसके कारण बच्चे अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर अपना स्थान बना रहे हैं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शुभ्रा सिंह जायसवाल बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए हर तरह से हर संभव प्रयास करती है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके ।बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें उच्चतम शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें सफलता की ओर ले जाने के लिए पूरा विद्यालय परिवार अथक प्रयास कर रहा है  प्रतियोगी परीक्षा में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शुभ्रा सिंह जायसवाल अतिरिक्त कक्षा की व्यवस्था , प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए विद्यालय में ही अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करवाती है ताकि बच्चे पहले से ही प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए तैयार रहे ।

मलवरी कॉन्वेंट विद्यालय के विद्यार्थी द्वारा नवोदय में चयन होने पर बच्चे को मिठाई खिलाकर पूरा विद्यालय परिवार खुशी का इजहार किया तथा अंत में छात्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन का श्रेय अपने परिजनों, विद्यालय के समस्त अध्यापकों व सूरज सर को दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत