महाराजगंज.. महामहिम राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
महाराजगंज.. महामहिम राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट संजय कुमार
महाराजगंज.. सोमवार को महामहिम राज्यपाल के जनपद भ्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक समुद्र मीणा ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का और पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारीयो का जायजा लिया उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए
मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
जिलाधिकारी सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है उन्होंने मंच ,दर्शक दीर्घा और इंस्टॉल आदि का बारीकी से निरीक्षण किया उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित दिया है कि वे अपने स्टाल को व्यवस्थित और आकर्षक ढंग से सजाए साथ ही सभी तैयारियो को रात तक हर हाल में पूरा करने को कहा इसके बाद डीएम और एसपी ने हेलीपैड और PWD निरीक्षण भवन का दौरा किया उन्होंने साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक ने यातायात निरीक्षक को प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी ना रह जाए l
प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह एसडीएम सदर रमेश कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे प्रशासन राज्यपाल के आगमन को लेकर पूरी तरह सतर्क है और सभी तैयारियां को समय से पूरा करने के प्रयास में जुटा है l


Comments
Post a Comment