मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार में बजहा उर्फ अहिरौली को मिला प्रथम स्थान


882 ग्राम पंचायतो में से 144 ने किया था आवेदन, पांच चयनित, 10 से लेकर 35 लाख रुपए तक मिला पुरस्कार


रिपोर्ट संजय कुमार

महाराजगंज.. मुख्यमंत्री पुरस्कार प्रोत्साहन योजना में जिले की पांच ग्राम पंचायत चयनित हुई हैं इसमें निचलौल के बजहा उर्फ अहिरौली गांव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है l इस ग्राम पंचायत के विकास के कार्य के लिए 35 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है इसी क्रम में द्वितीय तृतीय चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतो की क्रमशः 30, 20,15 व 10 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है l इस राशि से इन गांव में सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा l जिले में 882 ग्राम पंचायते है l इनमें से 144 ग्राम पंचायतो ने  इस पुरस्कार के लिए, ऑनलाइन आवेदन किया था इसमें 84 ग्राम पंचायतो का आवेदन पत्र पूर्ण मिलने पर डाटा फीड किया गया l इसके बाद मानकों की जांच की गई तो 40% से कम मानक पूरा करने वाली, 33 ग्राम पंचायतो को दावेदारी से बाहर कर दिया गया बची 51 ग्राम पंचायते मे मांनको की हकीकत परखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी गठित की गई जिसमें से 15 ग्राम पंचायतो मे जिला स्तरीय कमेटी ने 9 बिंदुओं गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव पर्याप्त जलयुक्त गांव स्वच्छ एवं हरित गांव आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव सुशासन व महिला हितैषी गांव पर किए गए कार्यों को परखा l इसके तहत सबसे अच्छा काम करने वाली 15 ग्राम पंचायतो को चुना गया l जिसमें से अब इन ग्राम पंचायतो का चयन किया गया है l इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधानों और सचिवों की मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन एवं जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने सराहना की है l वजहां  उर्फ अहिरौली प्रथम तो नौतनवा नेवास पोखर को पांचवा स्थान मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में, निचलौल के वजहां  उर्फ अहिरौली को 35 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है इसी क्रम में पनियरा ब्लॉक के नेवास पोखर को द्वितीय स्थान पर30 लाख नौतनवा ब्लाक के भगवानपुर को तीसरे स्थान पर 20 लाख सिसवा ब्लॉक के परासिया को चतुर्थ स्थान पर 15 लाख और नौतनवा ब्लाक के ही हरपुर गांव को पांचवें स्थान पर 10 लाख रुपए का पुरस्कार प्राप्त हुआ है l वजहा उर्फ अहिरौली के छठ घाट की मंत्रालय ने की थी सराहना: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत बजहां  उर्फ अहिरौली अपने विकास कार्यों की वजह से पूर्व में भी चर्चा का विषय रहा है ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए छठ घाट को पिछले वर्ष पंचायती राज मंत्रालय ने उसे अपने विभागीय पोर्टल पर सराहना की थी l


Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत