महामहिम राज्यपाल द्वारा जनपद महराजगंज के विभिन्न विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की, की समीक्षा


 * महामहिम राज्यपाल द्वारा जनपद महराजगंज के विभिन्न विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की, की समीक्षा 


रिपोर्ट संजय कुमार

महराजगंज,। राज्यपाल  द्वारा जनपद महराजगंज के विभिन्न विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सहित  जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया।राज्यपाल महोदया ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सैम/मैम बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए आवश्यक दवाओं और अनुपूरक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग की विभिन्न सेवाओं के विषय गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया। राज्यपाल  ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आवासित छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक टीकाकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अभिनव प्रयास के रूप में परिषदीय विद्यालयों के उच्चीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रभावी उपस्थिति को सुनिश्चित कराएं।   सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए  राज्यपाल महोदया ने महिला अपराध सहित सर्वाधिक घटित होने वाले अपराधों की जानकारी ली और कहा कि पुलिस अधिकारी महिला अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएं। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं और मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता के साथ करें। क्षय रोग उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाएं और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार क्षय रोग का उन्मूलन करें। टीकाकरण अभियान को व्यापक पैमाने पर चलाकर सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत