पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया थाना कोठीभार का आकस्मिक निरीक्षण*
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया थाना कोठीभार का आकस्मिक निरीक्षण*
रिपोर्ट संजय कुमार
जनपद में अपराध रोकथाम के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 25.03.2025 को थाना *कोठीभार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर , *त्यौहार रजिस्टर* व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने का हवालात चेक करते हुए *साफ-सफाई* की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया ।

Comments
Post a Comment