महाराजगंज.. जिला जेल में 267 बंदियों ने रखा नवरात्रि व्रत,9 मुस्लिम भी शामिल
महाराजगंज.. जिला जेल में 267 बंदियों ने रखा नवरात्रि व्रत,9 मुस्लिम भी शामिल
रिपोर्ट संजय कुमार
महाराजगंज.. जिला कारागार मे इस वर्ष नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले बंदियों की संख्या में वृद्धि देखी गई है जेल प्रशासन के अनुसार कुल 267 बंदियों ने नवरात्रि व्रत रखा है जिनमें 132 बंदियों ने पूरे 9 दिनों तक उपवास रखने का संकल्प लिया है इन व्रतधारी बंदियों में पांच महिला बंदी भी शामिल है l
धार्मिक सौहार्द की मिसाल बने मुस्लिम बंदी:
नवरात्रि व्रत रखने वाले 9 मुस्लिम बंदियों ने भी आस्था और सौहार्द का परिचय दिया है इनमें से 7 मुस्लिम बंदियों ने पूरे 9 दिनो का व्रत रखा है जेल प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार मुराद, नूरआलम, निजामुद्दीन, सलमान, अख्तर मुसरफ़ ,परवेज, जुबेर और अकबर ने व्रत रखा है
बंदियों के लिए विशेष व्यवस्था:
जेल प्रशासन ने व्रत रखने वाले बंदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके लिए फल दूध और व्रत में खाए जाने वाले अन्य विशेष खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की है जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने बताया कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि व्रत धारी बंदियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो l
जेल में सकारात्मक माहौल:
इस पहल से जेल के भीतर धार्मिक सौहार्द और सकारात्मक माहौल बना है बंदी न केवल आत्म संयम और आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर हो रहे हैं बल्कि उनके भीतर एक नई ऊर्जा और अनुशासन की भावना भी विकसित हो रही है जेल प्रशासन का मानना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से बंदियों के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है साथ ही यह पल जेल में सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध हो रही है l

Comments
Post a Comment