फरेंदा /महाराजगंज.. 20 साल बाद जनता के बीच लौटे अमरमणि त्रिपाठी, आगामी चुनाव को लेकर दिए अहम संकेत
फरेंदा /महाराजगंज.. 20 साल बाद जनता के बीच लौटे अमरमणि त्रिपाठी, आगामी चुनाव को लेकर दिए अहम संकेत
Report Sanjay Kumar
फरेंदा /महाराजगंज.. जेल से छूटने के बाद 20 वर्ष बाद पहली बार पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी अपने चाचा श्याम नारायण त्रिपाठी और अपने पूर्व विधायक पुत्र अमनमणि त्रिपाठी के साथ फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे l लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया l
सर्च न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने खुले मंच से ऐलान किया कि वह फरेंदा विधानसभा को खाली नहीं छोड़ने वाले l
उन्होंने कहा कि हम 20 वर्ष बाद जनता के बीच के एक बार फिर आ गए हैं जब जनता के बीच नहीं थे तब भी किसी न किसी तरह से सेवा जरूर करते थे और अब तक हमको कोई चुना नहीं लगा पाया है l
चर्चा है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में नौतनवा के अलावा मणि परिवार फरेंदा विधानसभा में भी अपनी राजनीतिक गोटिया चलेगा l

Comments
Post a Comment