महाराजगंज.. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार मे जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की की गई समीक्षा


 महाराजगंज.. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार मे जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की की गई समीक्षा


रिपोर्ट संजय कुमार


महराजगंज, 20 फरवरी 2025, मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में रिथविक कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक–कोया की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।

 जिलाधिकारी महोदय ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो परियोजनाएं 80% से 90% पूर्ण हो चुकी हैं, उनको शत–प्रतिशत पूर्ण कराएं। उन्होंने जेएमसी को पाइप लाइन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही समस्त परियोजनाओं में बाउंड्री वाल का शुरू करने हेतु निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कहा तीनों कार्यदाई संस्थाएं अपनी सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कहा कि अगली बैठक में तीनों संस्थाएं परियोजनावार प्रगति के विवरण के साथ उपस्थित रहें।

  मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने जीएमसी और ऋत्विक–कोया को पाइप लाइन बिछाने के कार्य को तेज करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण कार्य को तीव्रता से पूरा करें। 

बैठक में एक्सईएन जल निगम श्री आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत