महाराजगंज.. अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की कलेक्ट्रेट सभागार में की गई बैठक


 महाराजगंज.. अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की कलेक्ट्रेट सभागार में की गई बैठक


रिपोर्ट संजय कुमार


महराजगंज, 20 फरवरी 2025, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

 बैठक में जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं तथा आश्रितों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सुना गया और  त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा  भूमि विवाद, राजस्व, भूमि आवंटन, सड़क निर्माण एवं अवैध अतिक्रमण आदि के मामलों को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा  बैठक में रखा गया।

अपर  जिलाधिकारी महोदय ने बैठक के अंत मे पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों का देश और समाज के लिए योगदान अमूल्य है। उनकी समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व सैनिक कभी भी  मेरे समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। निश्चित रूप से उनके नियमानुसार समाधान के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सैनिकों की समस्याओं के निदान हेतु जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है और इसके लिए पूर्व सैनिक जिला प्रशासन और जिलाधिकारी महोदय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।बैठक में जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल (रि.) धीरेंद्र राय सहित भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत