भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की सख्ती, दस लाख रुपये के साथ दो युवक गिरफ्तार*


 भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की सख्ती, दस लाख रुपये के साथ दो युवक गिरफ्तार*


रिपोर्ट रुद्रदेव शर्मा

*महराजगंज:-* पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अपराध व तस्करी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक श्री आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री अनुज कुमार सिंह के निर्देशन में ठूठीबारी पुलिस ने नेपाल तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दस लाख भारतीय रुपये जब्त किए।दिनांक 15 फरवरी 2025 को ठूठीबारी थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अभय नारायण सिंह, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर खुर्द, व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर पुलिया के पास एसएसबी रोड पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा। गिरफ्तार युवकों की पहचान अजय कुमार बनिया (24) व आकाश चौहान (19) के रूप में हुई, जो नेपाल के जिला नवल परासी के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लाख रुपये नकद एवं एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (UP 56 BA 0535) बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा ने सीमा पर तस्करी रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है इसके तहत यह सफलता मिली है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:-*

*1.* अजय कुमार बनिया पुत्र मन्नु बनिया निवासीग्राम परतापपुर-4 बर्धघाटे थाना बेलाटारी जिला नवल परासी राष्ट्र नेपाल, उम्र करीब 24 वर्ष 

*2.* आकाश चौहान पुत्र रामवासीचौहान निवासी ग्राम परतापपुर-4 हरखपुरा थाना बेलाटारी जिला नवल परासी राष्ट्र नेपाल, उम्र करीब 19 वर्ष तथा एक अदद बजाजपल्सर संख्या UP 56 BA 0535 की बरामदगी कर मो0सा0 तथा बरामदशुदा दस लाख रूपये को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाहीकी जा रही है।

बरामदगी का विवरण-*

 10,00000/- (दस लाख) भारतीय रुपये, कैश व एक अदद मो0सा0 वाहन संख्या UP 56 BA 0535 बजाज पल्सर सीजशुदा अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम:-* 

*1-* उ0नि0 अभय नारायण सिंह, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, थाना ठूठीबारी

*2-* हे0का0 मनीष गौड़

*3-* का0 दीपक कुमार

*4-* का0 सतीश यादव

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत