निचलौल ..ग्रामीणो ने वन क्षेत्राधिकारी को दिया ज्ञापन


 निचलौल ..ग्रामीणो ने वन क्षेत्राधिकारी को दिया ज्ञापन 


रिपोर्ट संजय कुमार


निचलौल क्षेत्र के ग्राम सेमरहना के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को निचलौल के वन क्षेत्र अधिकारी को महजरनामा बनाकर दिया है ग्रामीणों ने बताया की हमारे ग्राम सभा में हमारे भगवान शंकर पार्वती का मंदिर है जहां बहुत सारे पुराने पेड़ है। बीते 26 फरवरी को संतोष पांडे पुत्र चंद्रिका पांडेय व तौफिक पुत्र नजरुल्लाह दोनों ने मिलकर मंदिर प्रांगण से 13 हर पेड़ों को काटकर बेच दिया है । जिसमें आम चार, सागौन दो, आंवला दो ,कटहल दो, जामुन एक,बड़हर एक ,सेमल एक है।जब ग्रामीणों को पता चला तो बुधवार को शाम जाकर लकड़ी लद रही ट्राली को रोक दिया। फिर 112नंबर पर डायल कर पुलिस  तथा वन क्षेत्राधिकारी को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने ट्रॉली से लकड़ी उतरवा कर मंदिर में रखवा दिया तथा ट्राली को छोड़ दिया। कोई कार्यवाही न करने से ग्रामीण आक्रोशित थे और ग्राम सभा से महजरनामा बनवा कर  110 लोगों से हस्ताक्षर करवा कर उप जिलाधिकारी निचलौल थानाअध्यक्ष निचलौल और वन क्षेत्राधिकार को दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो शुक्रवार को हम लोग वन अधिकारी महाराजगंज व जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देंगे । प्रद्युम्नधर दूबे, दीनानाथ सिंह,राकेशचौहान,बाबूराम ,रामदर्शन यादव,मनोज ,छोटेलाल, मुन्नी ,रामदरश,आशा ,कौशल्या ,वीरेंद्र,सोनार ,नर्मदा ,तारा ,सुमित्रा, मीरा, अनाड़ी ,रामवृक्ष , ममता यादव ,नरेंद्र गौड़ ,शारदा, किशोर, रंभा आदि ने विरोध जताया है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत