पीस कमेटी बैठक सम्पन्न: महाशिवरात्रि एवं होली को लेकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर*


 *पीस कमेटी बैठक सम्पन्न: महाशिवरात्रि एवं होली को लेकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर*


रिपोर्ट रुद्रदेव शर्मा

*महाराजगंज:* महराजगंज जनपद के थाना निचलौल में महाशिवरात्रि, होली एवं अन्य आगामी धार्मिक त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी महराजगंज श्री अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना, एसडीएम निचलौल श्री शैलेंद्र गौतम, क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री अनुज कुमार सिंह, तथा सर्किल निचलौल के सभी थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।बैठक में त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाने की अपील की। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों एवं होली जुलूस मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही, होली के दौरान अश्लील गीतों एवं अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक* ने नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाएं और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरसंभव कदम उठाने की बात कही गई, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

*बैठक के मुख्य बिंदु:*

-शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

-सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों एवं होली जुलूस मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर।असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।होली के दौरान अश्लील गीतों एवं अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

-पुलिस प्रशासन एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत