महाराजगंज.. जिला कारागार लाइन में शिव मंदिर की हुई, छत ढलाई, लगे जयकारे


 महाराजगंज.. जिला कारागार लाइन में शिव मंदिर की हुई, छत ढलाई, लगे जयकारे


रिपोर्ट संजय कुमार


जिला कारागार महराजगंज में जेल कालोनी में  नवनिर्मित भगवान शिव मंदिर की छत ढलाई रविवार को की गई। कारागार अधीक्षक, वंदीरक्षक क्षेत्र के सहयोग से शिव मंदिर का निर्माण करा रहे है। रविवार को पूजन के बाद जेल अधीक्षक आशीष  रंजन ने ढलाई के  लिए पूजन की और पहली कढ़ाई डाली। उन्होंने, कहा कि मंदिर निर्माण में क्षेत्र संभ्रांत लोगों के ओर से हर संभव सहयोग की जा रही है। मंदिर से लोगों की आस्था-श्रद्धा जुड़ी होती है। उन्होंने जेल कालोनी सहित क्षेत्र के लिए ईश्वर से सुख,शांति, समृद्धि की कामना की। मौके पर डिप्टी जेलर अशोक झा, डिप्टी जेलर रत्ना सिंह, कार्यालय अधीक्षक बृजेन्द्र तिवारी,चीफ सुनील शास्त्री व वंदी रंक्षक विजय पाण्डेय, प्रमोद कुमार,निर्भय तिवारी, आंनद सिंह,कमल सिंह यादव, उपेन्द्र सिंह मौके पर उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत