महाराजगंज.. संगम से जल मंगा कर वंदीयो को कराया गया स्नान


 महाराजगंज.. संगम से जल मंगा कर वंदीयो को कराया गया स्नान


रिपोर्ट संजय कुमार


जिला कारागार महराजगंज में शासन के निर्देश के क्रम में संगम प्रयागराज से कलश में मगाये गये गंगाजल को एक बड़ा सा जल कुंड बनाकर पवित्र गंगाजल को उसमें डालकर गंगाजल से वंदियों को स्नान करने की सुविधा प्रदान कराई गई। बंदीयो ने इस अवसर पर पूरे हर्षो उल्लास एवं श्रद्धा के साथ जल से स्नान एवं आचमन किया ।इस विशिष्ट आयोजन की शुरुआत जेल अधीक्षक आशीष रंजन व जेलर सहित समस्त कर्मचारी संगम से ले गए गंगा कलश के साथ विधि विधान से पूजा अर्चन किया। जेल अधीक्षक द्वारा बंदीयो को बताया गया की जेल में निरुद्ध होने के कारण संगम प्रयागराज कुंभ न जाने  कोई  वंचित न रह जाय।इस उद्देश्य से माननीय कारागार मंत्री शासन के आदेश पर जल मंगा कर सभी बंदीओ को शुक्रवार को स्नान कराया गया ।जिससे बंदियों में खुशी का माहौल बना रहा ।


Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट