सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रुप से सुनी गयी जनता की फरियाद*


 सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रुप से सुनी गयी जनता की फरियाद*


  रिपोर्ट संजय कुमार

       श्रीमान् जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद महराजगंज द्वारा शनिवार को तहसील निचलौल में आयोजित *सम्पूर्ण समाधान दिवस* पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । प्राप्त जनशिकायतों मे कुछ का मौके पर किया गया निस्तारण तथा अवशेष मामलों के गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया।जनपद में भूमि विवाद के समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व मे ही भूमि विवाद सेल का गठन किया गया है । जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु  लगाई  गयी है । पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा तहसील दिवस में उपस्थित समस्त पुलिस  अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके । 

         इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा तहसीलों पर,सम्बन्धित उपजिलाधिकारीगण के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत