भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 863 साड़ियां व 247 लेडीज सूट बरामद*
*भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 863 साड़ियां व 247 लेडीज सूट बरामद*
रिपोर्ट संजय कुमार
महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा (IPS) के निर्देश पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस व SSB टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 26 फरवरी 2025 को पिलर संख्या 519 के पास से भारी मात्रा में 863 साड़ियां व 247 लेडीज सूट बरामद किए।
पुलिस व SSB टीम की संयुक्त कार्रवाई-*
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस व SSB की संयुक्त टीम गठित की गई थी। अभियान के दौरान जब टीम ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग शुरू की, तो मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सामान बरामद किया गया।
कस्टम कार्यालय को सौंपी गई बरामदगी-*
बरामद किए गए सभी वस्त्रों को कब्जे में लेकर थाना सोनौली में धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सूचना देकर मामला सौंप दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:*
उपनिरीक्षक सौरभ सिंह
कॉन्स्टेबल अवनीश यादव
*SSB टीम के अधिकारी:-*
SI GD (UID NO-14080179) एल. डब्लू. भूटिया
HC GD (UID NO-11090743) सुबाषचन्द्र यादव
HC GD (UID NO-14160683) रवि कुमार
CT GD (UID NO-10070223) विष्णु कुमार
अवैध तस्करी पर प्रशासन की कड़ी नजर-*
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से सतर्क रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।अवैध कारोबारियों में हड़कंप,इस बड़ी कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस व SSB की सक्रियता को देखते हुए अब तस्करों के लिए सीमा पार सामान लाना आसान नहीं होगा। अधिकारी लगातार सतर्कता बरत रहे हैं और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Comments
Post a Comment