गोरखपुर :पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न
गोरखपुर :पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट :संजय कुमार
संगठन विस्तार व पारदर्शिता पर हुआ मंथन
स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का निर्णय, अभिमन्यु राय बने नए मीडिया प्रभारी
कौड़ीराम (गोरखपुर)। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बांसगांव तहसील इकाई की मासिक बैठक रविवार को कौड़ीराम के गोला रोड स्थित मानवी मैरेज हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की। इस दौरान संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में सदस्यता नवीनीकरण, नियमित उपस्थिति, और नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की निरंतरता और मजबूती के लिए समयबद्ध बैठकों में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार हृदय नारायण सेठ एवं ओमप्रकाश तिवारी ने सदस्यों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके सदस्य होते हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता विस्तार बेहद आवश्यक है। राष्ट्रीय सहसंयोजक महेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन के सामूहिक बल को रेखांकित करते हुए कहा कि किसी भी चुनौती का समाधान संगठनात्मक एकता से संभव है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं महासचिव सुधाकर तिवारी ने भी अपने विचार रखे और संगठन को अनुशासन व पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने की अपील की।
बैठक में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। संगठन को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने के लिए पारदर्शी संवाद और सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया गया।
इस बैठक का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार संतोष गुप्त के सौजन्य से किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अभिमन्यु राय को बांसगांव तहसील का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता और पत्रकारिता की मर्यादा का पालन करने का संकल्प लिया गया।उपस्थित प्रमुख सदस्यों मे अनिल गौतम, केपी राय, विनोद गुप्ता, कृपाशंकर सिंह, आलोक दुबे, मुन्नीलाल जायसवाल, अमन वर्मा, जयप्रकाश यादव, नरसिंह यादव, डॉ. शिवधन प्रजापति, सुबाष सिंह, गौरव सिंह, अनेन्द्र सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, सुरेश राजभर, अशोक सिंह, अनिल कुमार, अजय भट्ट, राजा प्रजापति, शेषनाथ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment